
चाय पीने वाले लोगों का स्वर्ग कहाँ है भारत में ?
भारत विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता और चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
देश के शीर्ष चाय उत्पादक राज्य असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा आदि हैं। लोगों का मानना है कि केरल का मुन्नार चाय की सबसे अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन करता है। यदि आप चाय पिने के शौकीन हैं तो बार मुन्नार अवश्य भ्रमड़ करें। केरल का मुन्नार शहर राज्य में काफी ऊंचाई पर स्थित है। औपनिवेशिक काल में अंग्रेजों का ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट था। मुन्नार दुनिया के सबसे स्वादिष्ट चाय बागानों वाला एक आकर्षक गंतव्य है। मुन्नार और उसके आसपास 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले 50 से अधिक चाय बागान हैं। ए.एच. शार्प ने पार्वती में पहला चाय का पौधा लगाया था, जो वर्तमान में सेवनमल्ले एस्टेट का भाग है। वर्तमान में, पूरा क्षेत्र कई मील तक फैले समृद्ध चाय बागानों से आच्छादित है। इन चाय बागानों का स्वामित्व विभिन्न निजी कंपनियों के पास है। मुन्नार मूलतः एक चाय का शहर है। यह नल्लथन्नी एस्टेट में भारत के पहले चाय संग्रहालय के साथ-साथ प्रमाणित जैविक हरी और सफेद चाय के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है।