OXFORD - ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स में दिल्ली रहा 350 वे रैंक पर रहा

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स में दिल्ली रहा 350 वे रैंक पर रहा

Desh

भारतीय राजधानी दिल्ली को ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स में 350वां रैंक मिला है। रैंकिंग में अर्थशास्त्र से लेकर मानव पूंजी तक के मापदंडों के आधार पर दुनिया के 1000 सबसे बड़े शहरों की तुलना की गई है।
रैंकिंग में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर रखा गया है, उसके बाद लंदन, सैन जोस, टोक्यो, पेरिस, सिएटल, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, मेलबर्न और ज्यूरिख के नाम हैं।
दुनिया के 1000 सबसे बड़े शहरों की सूची में बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई सहित कई अन्य भारतीय शहरों के नाम भी हैं। किन्तु भारत का कोई भी शहर शीर्ष 300 की सूची में स्थान नहीं प् सका। दिल्ली इस सूची में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला भारतीय शहर है।