Pfizer 730x459 - फाइजर वैक्सीन का भंडारण  फ्रिज के तापमान पर

फाइजर वैक्सीन का भंडारण फ्रिज के तापमान पर

Desh

यूरोपीय संघ के औषधि नियंत्रक ने कहा है कि फाइजर की कोविड वैक्सीन का भंडारण अब फ्रिज के तापमान पर एक महीने तक किया जा सकता है। अभी तक इसके सुरक्षित भंडारण का समय पांच दिन था। यूरोपीय मेडिसिन्स एजेंसी-ईएमए ने कहा कि लम्बे समय तक सुरक्षित भंडारण से पूरे यूरोप में टीकाकरण पर महत्वपूर्ण असर पड़ने की संभावना है। बहुत कम तापमान पर परिवहन और भंडारण की आवश्यकता फाइजर वैक्सीन की मुख्य खामी रही है।

फरवरी में अमरीका ने शून्य से 15 से 25 डिग्री नीचे तापमान पर दो सप्ताह तक फाइजर वैक्सीन के भंडारण और परिवहन की अनुमति दी थी। आमतौर पर इसके भंडारण और परिवहन के लिए तापमान शून्य से 60 से 80 डिग्री नीचे होना आवश्यक है।