Khajjiar - खजियार को "भारत का मिनी स्विट्जरलैंड" क्यों कहा जाता है ?

खजियार को “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” क्यों कहा जाता है ?

Desh

( राजीव सक्सेना द्वारा ) क्या आपको पता है कि हिमाचल प्रदेश की चंबा घाटी में बसे खजियार को “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया के कुछ स्थानों में से एक है जो स्विट्जरलैंड से और वहाँ की स्थलाकृति से काफी मिलता जुलता है। यह जगह दुनिया की उन सीमित जगहों में से एक है जो स्विट्जरलैंड से उष्णकटिबंधीय समानता रखता है। 1992 में स्विस चांसलर आधिकारिक तौर पर खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से से नामित किया था। उन्होंने यहाँ एक पैदल ट्रैकिंग चिन्ह का भी उद्घाटन किया था जो खज्जियार और बर्न (स्विस राजधानी ) के बीच की दूरी को दर्शाता है। बर्न स्थित स्विस संसद के बगीचे में एक खजियार पत्थर भी रखा गया था।

खजियार, एक सुरम्य गांव, हिमाचल प्रदेश की चंबा घाटी में बसा है और एक प्राकृतिक स्वर्ग है। खजियार घने अल्पाइन जंगलों और खूबसूरत हरे घास के मैदानों से घिरा हुआ है, साथ ही यहाँ बीचों बीच एक झील भी है। इस प्रकार खजियार में तीन पारिस्थितिक तंत्रों का एक दुर्लभ संयोजन दिखाई देता है, झीलें, चरागाह और जंगल। यहाँ से हिमालय की राजसी धौलाधार पर्वत श्रृंखला के दृश्य भी देखे जा सकते हैं।