TIMMA 3 - सोशल मीडिया पर रिक्त स्थान बना गए रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा
हंगरी यात्रा के दौरान दो बच्चों के साथ टिम्मा

सोशल मीडिया पर रिक्त स्थान बना गए रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा

Agra

आगरा के लोकप्रिय समाज सेवी रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा आखिर ताज सिटी को अलविदा कहकर चले गए। कोरोना काल ने आगरा को एक दंश और दिया। उनके चले जाने से आगरा को भारी छति तो हुई है साथ ही उनके न रहने से सोशल मीडिया खाली खाली नज़र आ रहा है। उनके द्वारा लिखी पोस्टें और वीडियो हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनकी आखिरी विदेशी हंगरी यात्रा के अनुभव स्मरणीय थे। सोशल मीडिया पर वह हर दिन सबको खूब हँसाते भी थे। उनके निधन का दुखद समाचार सुनकर व्यापारी (चेम्बर) ,समाज सेवियों , खेलप्रेमियो व सिख समाज के साथ सभी वर्ग के लोग स्तब्ध है । उनका चला जाना नगर के लिए बड़ा नुक़सान हैं। उनकी ज़िंदा दिली का कोई सानी नहीं था।