
सैनिटाइज करते विवेक रायजादा
वायरस से लड़ने अकेले निकले आगरा के होनहार युवा
आगरा। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऐसे भी लोग हैं स्वेच्छापूर्वक जोखिम उठाते हुए समाज सेवा कर रहे हैं। ये हैं आगरा के होनहार युवा समाज सेवी श्री विवेक रायजादा। विवेक हमेशा शहर के सामाजिक अभियानों में सबसे आगे नज़र आते हैं। उन्हें देखकर कहा जा सकता है यदि दृण संकल्प हो तो अकेले भी काफी कुछ करना संभव है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है आज न्यू आगरा थाना, भगवान टॉकिंज चौराहा, थाना हरीपर्वत, एस सिटी ऑफिस, दिल्ली गेट चौकी यह सब सैनिटाइज कर दी गई है।यह सब कार्य मैं मानव की सुरक्षा के लिये कर रहा हूँ ,अब सफर बस्तियों का होगा,आप सबका साथ मिलता रहे हमेशा।बताते हैं उनके परिवार और मित्रों को उनकी चिंता है किन्तु वह बिना डरे अपना मिशन जारी किये हुए हैं।