agra oxy - ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति पर लगाई रोक आगरा में
ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति पर प्रतिबंध

ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति पर लगाई रोक आगरा में

Agra

आगरा में ऑक्सीजन की भरी आवश्यकता को देखते हुए जिला अधिकारी प्रभु एन. सिंह ने
उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। जिला अधिकारी ने कहा कि लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है, इसी कारण यह प्रतिबन्ध लगाया गया है। ताकि कोविड मरीजों को ऑक्सीजन में कमी न पड़े। बतादें चार दिनों से आगरा में कोविड-19 के मरीजों की तादाद में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। अब से केवल अस्पतालों को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। आगरा के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए यह फैसला तत्काल लेना आवश्यक था । अब ऑक्सीजन सिलिंडर्स को जीवन रक्षा के लिए मात्र अस्पतालों में ही लाया जायेगा।